27 Apr 2024, 02:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लाहौर में आत्मघाती विस्फोट: 52 की मौत, 200 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2016 10:18PM | Updated Date: Mar 27 2016 10:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में ईस्टर का उत्सव मनाए जाने के दौरान एक भीड़-भाड़ वाले पार्क में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 51 लोग मारे गए और करीब 200 लोग घायल हो गए।
 
शहर में इकबाल कस्बा इलाके के गुलशन-ए-इकबाल पार्क में इसाईयों समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे तभी शाम में विस्फोट हुआ। लाहौर के पुलिस उपनिरीक्षक हैदर अशरफ ने बताया, यह एक जोरदार धमाका था। संदेह है कि पार्क के मेन गेट के पास आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। शुरूआती सूचनाओं के मुताबिक यह एक आत्मघाती विस्फोट था। विस्फोट शहर के केंद्र के निकट एक पॉश इलाके में गुलशन-ए-इकबाल पार्क में हुआ। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पार्क में रक्त और अंगों के हिस्से बिखरे पड़े थे। वहां पर रविवार शाम महिला और बच्चों समेत बड़ी संख्या में पारिवारिक लोग मौजूद थे। पंजाब प्रांत के मंत्री बिलाल यासिन ने पुष्टि की है कि विस्फोट में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 200 लोग घायल हो गए। पार्क लाहौर में पॉश इलाके में स्थित है। इसी शहर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का घर है। इसे अपेक्षाकृत शांत इलाका माना जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »