27 Apr 2024, 09:09:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाफिज सईद की भारत को धमकी- और होंगे पठानकोट जैसे हमले!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2016 12:19PM | Updated Date: Feb 4 2016 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद।  भारत के खिलाफ हमेशा जहर उगलने वाला जमात उद दावा और जैश-एक-मोहम्मद के प्रमुख हाफिज मुहम्मद सईद ने फिर भारत के खिलाफ मुंह खोला है। सईद ने कहा है कि भारत में पठानकोट हमले जैसी कई घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।  हाफिज सईद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपकी नीति कश्मीरियों को सेना की ताकत पर दबाने का है तो सुन लो, मामला श्रीनगर नहीं रुकेगा, पठानकोट तक जाएगा और उससे आगे भी पहुंचेगा। 
 
सईद ने कहा कि कश्मीर की आजादी उसकी जिंदगी का इकलौता मकसद है। उसने सैयद सलाहुद्दीन की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि वह क्यों सेना के बल पर लोगों को सरप्राइज करने की कोशिश करते हैं। सईद ने कहा भारत के पीएम नरेंद्र मोदी कश्मीर के लोगों के मन की चाहत समझने की कोशिश करें। उसने कहा कि यह एक स्वाभाविक है कि कोई चीज बहुत दबाई जाती है तो कई दिशाओं में उसका जवाब मिलता है। कई बार इधर से तो कई बार उधर से जवाब मिलता ही है। 
 
सईद ने दोहराया कि कश्मीर में जो चल रहा है उसे सुलझाया नहीं गया तो यह भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा बन जाएगा। इस बात को समझकर ही कदम उठाने की जरूरत है।  हाफिल सईद ने अपने भाषण कहा कि अल्लाह के नाम पर मेरी गुजारिश है कि सब इकट्ठा हो जाओ। अल्लाह तुम्हारे पुछले सारे गुनाह माफ कर देगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »