26 Apr 2024, 11:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पैसेंजर बोला- मेरे पास बम है क्या? प्रियंका को बदलनी पड़ी फ्लाइट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2016 10:56AM | Updated Date: Feb 3 2016 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली से चेन्नई जा रही प्रियंका गांधी को सोमवार को एक यात्री के पास बम होने की धमकी के चलते विमान बदलना पड़ा। उसी फ्लाइट में जा रहे एक पैसेंजर ने सिक्योरिटी चेक से चिढ़ कर पूछा कि क्या मेरे पास बम है। इस पर पैसेंजर को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा प्रियंका की फ्लाइट को चेंज कर दिया गया।

चिढ़ गया था पैसेंजर
सोमवार सुबह प्रियंका गांधी दिल्ली से चेन्नई जा रही थी। इसके लिए उन्हें इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जेट एयरवेज की फ्लाइट नं. 9W-821 में जाना था। इसी फ्लाइट से एक अन्य पैसेंजर भी जा रहा था। उस यात्री की सिक्योरिटी चैक के दौरान मेटर डिटेक्टर बीप करने लगा। चेक करने पर उसके पास कई सिक्के तथा पेन निकले। इसके बाद दुबारा चेकिंग करने पर वह पैसेंजर चिढ़ गया।

मेरे पास बम है क्या?
पैसेंजर ने सिक्योरिटी स्टाफ से पूछा कि इतनी चेकिंग क्यों हो रही है? मेरे पास बम है क्या? इतना सुनते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसी फ्लाइट में प्रियंका गांधी भी जाने वाली थीं। इसलिए एसपीजी, आईबी और सीआईएसएफ के लोगों ने उसे हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ में यह बोला पैसेंजर...
दिल्ली पुलिस ने थाने ले जाकर उससे छह घंटे पूछताछ की। आईडेंटिटी कन्फर्म की गई। एयरक्राफ्ट को फिर से चेक किया गया। इसके बाद प्लेन दो घंटे देर से टेक ऑफ कर सका। वह पैसेंजर लेदर एक्सपोर्टर था। पूछताछ में उसने कहा कि लंबी चेकिंग की वजह से उसे गुस्सा आ गया था।

पूरे देश में है हाई अलर्ट
दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रियंका को एसपीजी की सिक्युरिटी कवर मिला हुआ है इसलिए रिस्क नहीं लिया जा सकता था। सुरक्षा कारणों के चलते प्रियंका गांधी को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया गया, हालांकि बाद में इसी प्लेन को भी सिक्युरिटी क्लीयरेन्स दे दिया गया। उल्लेखनीय है कि जनवरी में पंजाब में हुए पठानकोट हमले के बाद से पूरे देश में हाई अलर्ट है और गत सप्ताह भी दिल्ली से काठमांडू जाने वाले दो फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »