26 Apr 2024, 22:01:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे अरणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2016 6:29PM | Updated Date: Jan 25 2016 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटानगर। अरणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबाम तुकी अपने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश के मद्देनजर राज्य में मौजूदा हालात पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा करने के लिए सुबह दिल्ली रवाना हुए। तुकी ने रवाना होने से पहले आरोप लगाया भाजपा राज्यपाल जे पी राजखोवा के साथ मिलकर राज्य में कांगे्रस सरकार को गिराने की साजिश रच रही है।

 

कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर कैबिनेट के फैसले को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाती है तो पार्टी अदालत में इसे चुनौती देगी। अरणाचल प्रदेश कांगे्रस सेवा दल (एपीसीएसडी) ने भी राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की निंदा की और भाजपा पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी राज्य की सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »