27 Apr 2024, 09:44:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के 104 मछुआरोें को रिहा करेगा श्रीलंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2016 9:46PM | Updated Date: Jan 14 2016 9:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। पोंगल से पहले सद्भावना दिखाते हुए श्रीलंका ने आज उसके देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए उसकी नौसना द्वारा गिरफ्तार 104 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया।

मत्स्य एवं जल संसाधन मंत्रालय ने कहा कि पोंगल महोत्सव को देखते हुए, श्रीलंका कल सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा।मंत्रालय के अनुसार, 104 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा और उनकी रिहाई की सिफारिश वाला पत्र विदेश मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति को भेजा गया है।

‘कोलंबो पेज’ ने खबर दी कि हालांकि, मत्स्य मंत्रालय के सचिव डब्ल्यूएमएमआर अधिकारी ने कहा कि उन आठ मछुआरों पर चिंता जताई गई है जिन पर श्रीलंकाई मछुआरों की नौकाओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के मामले में कोई श्रीलंकाई व्यक्ति फिलहाल भारत की जेल में बंद नहीं है। हालांकि भारत ने अगले तीन दिन में गिरफ्तार किसी भी मछुआरे को रिहा करने पर सहमति दी है।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »