27 Apr 2024, 04:32:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान का दावा- उत्तर कोरिया में परमाणु परीक्षण से आया भूकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2016 9:45AM | Updated Date: Jan 6 2016 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। उत्तर कोरिया ने हाइड्रोजन बम के पहले सफल परीक्षण का दावा किया है। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह परमाणु परीक्षण स्थल के निकट 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि प्योंगयांग ने संभवत: एक ताजा परमाणु विस्फोट किया है।

समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से आई खबर के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण का दावा किया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र किलजू शहर के पश्मिोत्तर में करीब 50 किलोमीटर दूर देश के पूर्वोत्तर में था। यानी इसका केंद्र पुंगये-री परमाणु परीक्षण स्थल के निकट था।

जापान सरकार ने आशंका जताई थी कि उत्तर कोरिया में दर्ज किया गया भूकंप परमाणु परीक्षण का नतीजा हो सकता है। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता और चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सुगा ने कहा, 'अतीत के मामलों को देखते हुए इस बात की आशंका है कि यह उत्तर कोरिया द्वारा किया गया परमाणु परीक्षण हो सकता है। उन्होंने कहा कि तोक्यो हालात का विश्लेषण कर रहा है।

वहीं, भूकंप आने के बाद चीन, जापान और दक्षिण कोरिया ने आशंका जताई थी कि उत्तर कोरिया में बुधवार को दर्ज किया गया भूकंप परमाणु परीक्षण का नतीजा हो सकता है। उनका कहना था कि इस तरह के संकेत हैं कि भूकंप की वजह प्राकृतिक नहीं है।

क्या होता है हाइड्रोजन बम?
- हाइड्रोजन बम न्यूक्लियर बम के मुकाबले कई गुना ज्यादा तबाही लाने वाला होता है क्योंकि हाइड्रोजन या थर्मोन्यूक्लियर बम में चेन रिएक्शन फ्यूजन होता है।
- इससे पहले उत्तर कोरिया 2006, 2009 और 2013 में न्यूक्लियर बम टेस्ट कर चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »