26 Apr 2024, 06:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस सांसदों से बोलीं सोनिया- नारेबाजी में न लें मोदी का नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2015 10:19AM | Updated Date: Dec 24 2015 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शीतसत्र के दौरान सदन में सरकार के खिलाफ आक्रामक हमले करने वाली कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को थोड़ा ‘नरम’ रुख अपनाया। उन्होंने सदन में नारेबाजी कर रहे अपने सांसदों को निर्देश दिया कि वे सदन में नारेबाजी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम न लें।

शीतसत्र के आखिरी दिन कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी वेल में आकर अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्ष में आगे की सीट पर ही बैठीं सोनिया गांधी ने अधीर रंजन को रोकते हुए कहा कि जब वे भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हों तो उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम न लें। इसके बाद जब तक मोदी सदन में मौजूद रहे किसी ने उनके खिलाफ नारेबाजी नहीं की।

मोदी बुधवार दोपहर दो दिनी रूस की यात्रा के लिए रवाना हो गए। लोकसभा में भाजपा के पास भारी बहुमत है और कांग्रेस के सिर्फ 45 सांसद हैं। इस बार के शीत सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »