08 Sep 2024, 06:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

अमेरिकी विमान में नशे में धुत्त यात्री ने उतारे कपड़े फिर की पेशाब, न्यूयॉर्क में करनी पड़ी प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2024 5:58PM | Updated Date: Jul 13 2024 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। नशे में धुत एक युवक ने हवाई जहाज में अपने कपड़े उतार दिए और पेशाब करने लगा। यह घटना अमेरिका की है। युवक की अजीबो-गरीब हकरतों के कारण विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। आरोपी युवक नील मैक्कार्थी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वह 25 साल का है और ओरेगन का रहवासी है। मैक्कार्थी पर पब्लिक में अभद्र प्रदर्शन करने का आरोप है। उसका कहना है कि विमान पर चढ़ने से पहले उसने कई बोतल व्हिस्की पी रखी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना अमेरिकन ईगल फ्लाइट 3921 की है। विमान शिकागो से मैनचेस्टर जा रहा था। 

मैक्कार्थी के अभद्र व्यवहार के कारण विमान को न्यूयॉर्क के बफैलों में उतारा गया। यहां लैंड करते ही उसे हिरासत में ले लिया गया। एक यात्री ने सबूत के तौर पर पुलिस को एक फोटो दी है, जिसमें वह पेशाब करते दिख रहा है। पुलिस ने विमान के क्रू मेंबर्स और यात्रियों के बयान भी लिए हैं। 

मैक्कार्थी ने घटना पर सफाई दी है। उसका कहना है कि जब वह बाथरूम से वापस आया तो उसे पेशाब से जुड़ी समस्या होने लगी। उसे बेचैनी हो रही है। इसी वजह से उसे विमान में ही पेशाब करना पड़ा। उसका कहना है कि उसने मजबूरी में पेशाब किया था। एयरलाइंस और पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है। सूत्रों की मानें तो मैक्कार्थी के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट कोड सेक्शन 46506 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। अभद्र प्रदर्शन के आरोप में उसे 6 माह की जेल हो सकती है। इसी के साथ उस पर 5 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एयरलाइंस ने बताया कि बफैलो में आपातकालीन लैंडिंग के बाद थोड़ी देर बाद ही विमान को वापस मैनचेस्टर के लिए रवाना कर दिया गया। एयरलाइंस ने अपने कर्मियों की तारीफ की है। उन्होंने यात्रियों को भी सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »