30 Apr 2024, 12:36:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

राहुल गांधी और अखिलेश की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, रामनवमी का बधाई दी, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2024 1:16PM | Updated Date: Apr 17 2024 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों ने पहले रामनवमी की बधाई दी। इसके बाद अपनी बात शुरू की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि जो पश्चिम से हवा चल रही है वो पूरी देश में फैल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव से पहले दोनों नेता गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन प्रेस वार्ता कर रहे हैं। 2019 में डॉली शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने इसी सीट से टिकट दिया था तब उनको लगभग 1 लाख के आस पास वोट मिले थे।

अखिलेश यादव ने कहा "आज किसान दुखी है भारतीय जनता पार्टी की हर बातें झूठी हैं। जो सपने दिखाए वो भी अधूरे हैं। मझे पूरी उम्मीद है इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। डॉली शर्मा का मुकाबला बीजेपी के अतुल गर्ग से होगा जो गाजियाबाद से बीजेपी विधायक हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहें हैं। 2019 में बीजेपी के जनरल वी.के सिंह ने लगभग 7 लाख 48 हजार वोट से गाजियाबाद से जीत हासिल की थी।

राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस सविधान को बचाने की कोशिश कर रही है। मुद्दों के बारे में ना प्रधानमंत्री और ना बीजेपी बात कर रही है। आगामी चुनाव में सीटों की संख्या को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि बीजेपी 180 सीट जीत जाएगी, लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि बीजेपी 150 सीट पर सिमट जाएगी। उन्होंने कहा "हर राज्य से हमें रिपोर्ट मिल रही है कि हम अच्छा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है और हम अच्छा करेंगे।" 

राहुल गांधी ने कहा पी. एम ने अपने इंटरव्यू में इलेक्ट्रीराल बांड समझने की कोशिश की के ट्रांसपेरसी लाने के लिए किया गया, लेकिन अगर ऐसा है तो आपने उनका नाम क्यों छिपाया जिन्होंने आप को पैसा दिया। हज़ारों करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिलता है वो बीजेपी को पैसे देतें हैं। मुझे पहले ही बीजेपी वाले सवाल पता लग जातें हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »