27 Apr 2024, 06:28:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुस्लिम परिवार ने शादी के कार्ड पर छपवाई हिंदू देवताओं की तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 3:06PM | Updated Date: Nov 22 2019 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अयोध्या में एक मुस्लिम परिवार ने अपने बेटे की शादी के आमंत्रण कार्ड के तौर पर कैलेंडर (साल 2020 के लिए) छपवाया है, जिस पर भगवान हनुमान की तस्वीर है। सिर्फ इतना ही नहीं परिवार ने कार्ड पर ब्रह्मा, विष्णु, शिव और नारद मुनि की तस्वीर भी छपवाई है। 
मुस्लिम परिवार ने इस कार्ड पर सिर्फ हनुमान ही नहीं बल्कि ब्रह्मा, विष्णु, शिव और नारद मुनि की तस्वीर भी छपवाई है। इस कैलेंडर के पीछे शादी से संबंधित सूचनाएं दी गई हैं। जिस परिवार ने यह कार्ड छपवाया है उसके मुखिया का नाम मो. मुबीन है। उनके ही बेटे मो. नासिर और बेटी अमीना बानो की शादी शुक्रवार और रविवार को है।
 
मो. मुबीन अयोध्या के छरेरा गांव के निवासी हैं। मुबीन का कहना है कि उनकी आस्था अल्लाह के साथ-साथ हिंदू देवी-देवताओं के प्रति भी है। मुबीन रसूलाबाद के राजकीय होम्योपैथी अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा कार्ड छपवाने को लेकर उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया. परिवार की सहमति से ही उन्होंने ऐसा कार्ड छपवाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »