मुंबई। इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला को समुद्र के किनारे टहलते हुए एक ऐसी चीज मिली जिसे देखकर वह हैरान रह गई और वह डर गई। उसे दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन अल कायदा के पूर्व मुखिया ओसामा बिन लादेन की तरह दिखने वाली एक सीप (कौड़ी) मिली।
60 वर्षीय डेबरा ओलिवर उस समय स्तब्ध रह गई जब उसने पूर्वी ससेक्स के विन्सेल्सिया बीच पर अनोखे खोल को देखा। डेबरा ओलिवर अपने पति मार्टिन (62) के साथ बाहर गई हुईं थी और यह जोड़ी अपनी 42 वीं शादी की सालगिरह मना रही थी। गौरतलब है कि 2011 में ओसामा को मार कर समुद्र में दफना दिया गया था।
डेबरा ने कहा कि वह 'जिज्ञासु' के तौर पर इसे देखने के लिए तैयार हो गई थी। उसने सोचा कि अल कायदा के आतंकी सरगना का खोल मिल गया था और उसने मजाकिया अंदाज में कहा, ' वह तो समुद्र में दफन हो गया था।' पश्चिमी लंदन के ब्रेंटफोर्ड की कानूनी सचिव डेबरा ने कहा कि वह हंसी के मारे गिर गई और इसे याद के रूप में रखा। उन्होंने कहा कि 'ऐसा नहीं है कि अक्सर आप एक समुद्र के किनारे को ढूंढते हैं जो किसी की तरह दिखता है, इसलिए ओसामा बिन लादेन का मिलना अपने आप में अद्भुत है। हम समुद्र तट पर टहलने गए थे, जहां पर लाखों- लाखों सीप और कंकड़ पत्थरों में ढका हुए थे। मैं जिज्ञासु के तौर पर खोल को देख रही थी और इसे लेने गई था।