29 Mar 2024, 10:36:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गैंगरेप के बाद जान बचाने के लिए बिना कपड़े के दौड़ती रही लड़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 3:10PM | Updated Date: Sep 11 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भीलवाड़ा। राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अलवर जिले के शाहपुरा थाना इलाके में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने दूसरी लड़की को भी अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा, मगर वह उनके चंगुल से छूटकर भाग गई। ये दोनों किशोर एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी। आरोपियों ने उस युवक के साथ मारपीट की। फिर दोनों किशोरियों को जंगल में ले गए थे।
 
भीलवाड़ा शाहपुरा थानाप्रभारी भजनलाल ने बताया कि 14-15 साल की दो किशोरियां जलझूलनी एकादशी पर धर्मस्थल पर दर्शन करने तहनाल के लिए गांव से ऑटो में बैठी। शाहपुरा पहुंचने के बाद एक किशोरी का रिश्तेदार मिल गया। वह किशोरियों को बाइक पर बैठाकर तहनाल के लिए रवाना हुआ।
 
33 केवी ग्रिड के निकट सुनसान जगह पर तीन युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने बाइक को रोककर युवक से मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। आरोपी दोनों किशोरियों को खींचकर सड़क से दूर जंगल में ले गए। एक किशोरी युवकों से संघर्ष कर हाथ छुड़ाकर भाग गई। आरोपियों ने दूसरी किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ गैंगरेप किया।
 
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद वह नग्नावस्था में ही सड़क पर आधा किलोमीटर दौड़ती और फिर गश खाकर गिर। इधर, आरोपियों ने जिस युवक को मारपीट कर भगाया था। वह शाहपुरा से अपने साथियों को लेकर वहां पहुंचा तो पीड़िता सड़क पर बेहोश पड़ी थी। उसके कपड़े फटे हुए थे। उन्होंने उसे कपड़े उपलब्ध करवाए और उपचार कराया गया। उसके बाद देर रात परिजनों के साथ पीड़िता शाहपुरा थाने पहुंची।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »