29 Mar 2024, 02:57:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निशंक ने किया आईसीएसएसआर को औचक निरीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 12:47AM | Updated Date: Aug 23 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को इंडियन कॉउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) का औचक निरीक्षण किया। डॉ. निशंक ने इस दौरान मंत्री वहां मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से उनके काम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने शोध के विषयों को लेकर भी जानकारी ली, ताकि उसका लाभ स्थानीय स्तर तक देश को मिल सके। उन्होंने फेलोशिप और शोध के संबंध में विदेशी समन्वय को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने इस संस्थान को और बेहतर बनाने तथा उसकी प्रगति के लिए शीघ्र ही पूरी योजना बनाकर देने के निर्देश दिए। मानव संसाधन विकास मंत्री ने इस संस्थान के अनुसंधान के माध्यम से समाज कल्याण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मंत्री बनने के बाद उनका इस संस्थान में यह पहला दौरा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »