पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज बताया कि बाढ़ आने के एक सप्ताह के भीतर सीतामढ़ी के 77457 परिवारों के खाते में प्रति परिवार छह-छह हजार रुपये की दर से 46 करोड़ 47 लाख रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। मोदी ने सीतामढ़ी समाहरणालय में जिले के सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के बाद पटना लौटने पर बताया कि बिहार के 12 जिलों में सीतामढ़ी के सर्वाधिक 17 प्रखंडों में से 16 की 127 पंचायतों की 17 लाख 22 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है। यहां बाढ़ पीड़ितों के लिए 215 सामुदायिक रसोई घर एवं 126 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां एक लाख 10 हजार लोग शरण लिए हुए हैं। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ आने के एक सप्ताह के भीतर सीतामढ़ी में 77457 परिवारों के खाते में प्रति परिवार छह-छह हजार रुपये की दर से 46 करोड़ 47 लाख रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।