26 Apr 2024, 11:28:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रेमी से मिलने निकली नाबालिग से दो बार हुआ रेप, पहले कार वाले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 3:40PM | Updated Date: Jun 24 2019 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। गुजरात में राजकोट के रैयाधार क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग से कुछ लोगों ने बलात्कार किया। पीड़िता के मुताबिक, वह अपने प्रेमी से मिलने निकली थी, तभी उन दरिंदों को हाथ लगी।' जब वह रास्ते में थी तो दो लोगों ने खुद को लड़की के प्रेमी का दोस्त बताया। उसे साथ कार में बिठा लिया। फिर, हवस का शिकार बनाकर बस स्टेशन पर छोड़ गए। बाद में एक रिक्शा चालक भी उसको प्रेमी से मिलाने के बहाने आजीडेम ले गया। जहां उसने भी बलात्कार किया। किसी तरह वह घर लौटी। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक को अरेस्ट कर लिया, लेकिन कार-बाइक वाले दरिंदे नहीं पकड़े जा सके। किया अगवा और 
 
पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है। वह संतकबीर रोड के रहने वाले संजू नाम के युवक से प्रेमसंबंध है। दो दिन पहले संजू द्वारा उसे बुलाया गया तो वह संतकबीर रोड पर पहुंची। जहां वह संजू को ढूंढ रही थी। तभी उस पर जयेश और गोपाल नाम के युवकों की नजर पड़ी। दोनों बुलेट बाइक लेकर उसके पास पहुंचे। बाद में खुद को संजू का दोस्त बताकर दोनों नाबालिग को कार में ले गए। आरोप हैं कि दोनों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। फिर, बस स्टेशन पर उतारकर फरार हो गए।
 
वह डरी-सहमी हुई उसी जगह पर रातभर बैठी रही। उस पर एक रिक्शे चालक की भी नजर पड़ गई। वह सुबह उसकी मदद करने और आरोपियों तक पहुंचाने के बहाने उसे आजीडेम ले गया। जहां रिक्शा में ही उसने भी बलात्कार किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटी और घर वापस आई। जहां परिजनों ने दो दिनों से गायब बेटी के घर लौटने पर राहत की सांस ली। लेकिन जब उसने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर वे पीड़िता को यूनिवर्सिटी पुलिस थाना ले गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »