नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। अमित शाह 5 लाख 54 हजार वोटों से चुनाव जीते हैं। इस सीट पर अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने डॉक्टर सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा था। चावड़ा चुनाव हार गए हैं। शाह गांधीनगर सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और उन्होंने प्रचंड जीत हासिल की है।
हालांकि, इस सीट पर पहले से ही अमित शाह की जीत तय मानी जा रही थी, क्योंकि गुजरात की गांधीनगर सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। अमित शाह ने अपने पूर्ववर्ती लालकृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने आडवाणी के 4.83 लाख वोटों के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। शाह