26 Apr 2024, 21:50:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हेलमेट को लेकर बदलने जा रहा है यह नियम - 15 जुलाई से होगा लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 2:38PM | Updated Date: Apr 26 2019 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टू व्हीलर चलाने वालों के लिए अब हेलमेट को लेकर एक नियम में बदलाव होने वाला है। सरकार हेलमेट की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक नया कदम उठाने वाली है। इस नए बदलाव के लिए अभी से तैयार हो जाएं नहीं तो आपका चालान भी कट सकता है। यह नए नियम 15 जुलाई से लागू हो जाएंगे। बता दें, बीआईएस एक्ट 2016 के तहत हेलमेट को लोगों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी सर्टिफिकेट का नोटिफिकेशन 2 अगस्त 2018 में जारी किया गया था।
 
इसे हेलमेट्स ऑर्डर 2018 का नाम दिया गया। नए नियम के अनुसार हेलमेट क्वालिटी को बीआईएस एक्ट के तहत लाया जाएगा। सरकार हेलमेट के लिए ISI मार्क अनिवार्य करने के लिए एक नियम के ऐलान की योजना बना रही है। हालांकि पहले इस नियम को 15 जनवरी से लागू किया जाना था लेकिन बाद में इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। भारत में स्थित 219 कंपनियों में से कुल 9 ने ही जरूरी सर्टिफिकेशन लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »