27 Apr 2024, 08:31:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में ईस्टर बम धमाकों के बाद कर्फ्यू जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:16AM | Updated Date: Apr 25 2019 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को राजधानी कोलंबो तथा इसके  आस-पास विभिन्न स्थानों पर हुए आत्मघाती बम विस्फोटों के बाद लागू किया गया  राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू बुधवार की शाम से गुरुवार को तड़के तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने इस आशय का निर्णय लिया है। इससे पहले लागू किया गया कर्फ्यू बुधवार की सुबह हटा लिया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्फ्यू बुधवार से गुरुवार को तड़के चार बजे तक जारी रहेगा। ईस्टर  के मौके पर रविवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोटों में 359 लोग मारे गये तथा  500 से अधिक घायल हो गये। इस हादसे के खिलाफ श्रीलंका ने व्यापक सुरक्षा  अभियान शुरू किया गया है। इस हादसे में शामिल 60 संदिग्धों को हिरासत में  लिया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मंगलावार को ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »