26 Apr 2024, 05:54:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

साध्वी प्रज्ञा के बाबरी मस्जिद वाले बयान पर सख्‍त EC- FIR के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 12:04PM | Updated Date: Apr 23 2019 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने सख्‍त रूख अपनाया हे। चुनाव आयोग ने साध्वी पर बाबरी मस्जिद वाले बयान के लिए एफ़आईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बाबरी मस्जिद पर दिए गए उनके बयान के मामले में चुनाव आयोग ने उनके जवाब को अस्वीकार कर दिया है। दरअसल साध्वी प्रज्ञा के इस बयान का चुनाव आयोग भी तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्हें चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस थमाकर। मामले में उन्होंने इस पर जवाब देने का आदेश भी दे दिया था।
 
बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने बीते दिनों एक टेलीविजन चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वाले लोगों में से थीं और इस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने का अफसोस नहीं है, ढांचा गिराने पर तो हम गर्व करते हैं।
 
हमारे प्रभु रामजी के मंदिर पर अपशिष्ट पदार्थ थे, उनको हमने हटा दिया। प्रज्ञा ने आगे कहा कि ‘हम गर्व करते हैं, इस पर हमारा स्वाभिमान जागा है, प्रभु राम जी का भव्य मंदिर भी बनाएंगे। ढांचा तोड़कर हिंदुओं के स्वाभिमान को जागृत किया है। वहां भव्य मंदिर बनाकर भगवान की आराधना करेंगे, आनंद पाएंगे।’ गौरतलब है कि इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर मुंबई के एटीएस प्रमुख रहे और आतंकवादियों की गोली से शहीद हुए हेमंत करकरे पर दिए गए विवादित बयान कि वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »