26 Apr 2024, 12:37:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में पांच पुलिस अधिकारियों के शव कार से बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 2:08PM | Updated Date: Feb 12 2019 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के पश्चिमी प्रांत मिचोकन में स्थित जिटाकुआरो के नगर निगम क्षेत्र में एक कार में पांच पुलिस अधिकारियों के शव बरामद किये गये। स्थानीय मीडिया के अनुसार मिचोकन के तुजांतला नगर निगम क्षेत्र में तैनात इन पुलिस अधिकारियों को चार फरवरी को अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद से ही इनका कोई सुराग नहीं था। वकीलों का कहना है कि इन पुलिस अधिकारियों के शवों पर गोलियों के कई-कई निशान हैं। इनके शव के पास से एक पत्र भी बरामद किया गया है लेकिन पत्र में क्या-कुछ लिखा है इस बात को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »