ओटावा। कनाडा के टोरोंटो शहर में एक रेस्तरां एवं उत्सव स्थल पर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया सीटीवी ने जानकारी दी कि ग्रेट टोरोंटो क्षेत्र में स्थित ड्रीम रेस्टोरेंट एंड बैंगक्विट हॉल में शनिवार की सुबह गोलीबारी हुई। पुलिस को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर इसकी जानकारी दी गई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी और दूसरे की मौत अस्पताल पहुंचाने के कुछ देर बाद हुई। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।