वॉशिंगटन। अमेरिका में शिकागो की एक अदालत ने एक अश्वेत नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में एक पुलिसकर्मी को लगभग सात साल की कैद की सजा सुनायी है। कूक काउंटी सर्किट के जज वान डियेक ने शुक्रवार को यह सजा सुनाई। उन्होंने 17 वर्षीय लाकुआन मैक डोनाल्ड की हत्या के लिए पुलिसकर्मी डियेक को दोषी ठहराते हुए कहा, तमाम गवाहों और सबूतों के आधार पर डियेक को 81 माह की सजा मुर्करर की जाती है।’’ वर्ष 2014 में पुलिसकर्मी ने मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े पर नाबालिग को गोली मार दी थी।