26 Apr 2024, 06:23:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में भारतीय मुस्लिम के जिम्मे है बड़े हिंदू मंदिर की सुरक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 8:25PM | Updated Date: Jul 24 2016 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका में बने सबसे बड़े हिंदू मंदिर की सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी एक मुस्लिम शख्स पर है। जिस शख्स की यहां बात हो रही है उसका नाम जावेद खान है। जावेद यूएस के इंडियाना में बने सबसे बड़े मंदिर का सिक्यूरिटी इंचार्ज हैं।

स्थानीय पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट जावेद खान ताइक्वांडो में ब्लैक ब्लेट और किक बॉक्सिंग में चैंपियन हैं। वह मंदिर के सुरक्षा निदेशक हैं। मुंबई में जन्मे और पुणे के लोनावला में पले-बढ़े खान को मंदिर में आने वाले लोग मंदिर का अभिन्न अंग मानते हैं। खान ने कहा, हम सब एक हैं, यही मेरा संदेश है। हम सब ईश्वर की संतान हैं। एक ही ईश्वर है, जिसकी हम अलग अलग नाम और रूपों में पूजा करते हैं।

खान 2001 में इंडियानापोलिस में आ बसे थे। वह इससे एक साल पहले ही भारत से अमेरिका आए थे। हालांकि विभिन्न मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए वह 1986 से कई बार अमेरिका आ चुके थे। उन्होंने कहा, कुछ साल पहले मेरी बेटी ने इस हिंदू मंदिर में एक तेलुगू लड़के से शादी की, जिसके बाद मैं मंदिर के लोगों को जानने लगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »