नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष एवं अर्थशास्त्री डॉ बिबेक देबरॉय को स्कॉच ग्रुप के प्रोलिफिक ऑथर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। स्कॉच ग्रुप ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि उसके ग्रुप द्वारा रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलंिपग कंट्रीज), आईसीआरआईईआर और आईडीएफ के सहयोग से आयोजित पब्लिक पॉलिसी लिटरेचर फेस्ट में डॉ देबरॉय को सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के दौरान डॉ देबरॉय ने कहा कि जब वह अपने जीवन में पीछे जाकर देखते हैं तो उनहें अपना जीवन संयोग और दुर्घटनाओं की एक श्रृंखला प्रतीत होता है।
उनका जन्म शिलॉन्ग में (जब यह असम का हिस्सा था) हुआ। तब यह मुख्यधारा से कटा हुआ था और बाहरी दुनिया से जुड़ाव का एकमात्र साधन इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया था। इस पत्रिका के लिए एक लेखन प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लिया और एक पुरस्कार जीता। एक तरह से यह उनका पहला साहित्यिक पुरस्कार था। जैसे-जैसे जीवन आगे बढ़ा उन्होंने अर्थशास्त को एक विषय के रूप में चुना और आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर लेखन किया। स्कॉच ग्रुप के अध्यक्ष समीर कोचर ने कहा कि सार्वजनिक नीति लोकप्रिय साहित्य के लिए नहीं बनती है। हालाँकि, यह देश की वृद्धि और विकास के लिए अमूल्य है। सार्वजनिक नीति पर लगभग 30-40 पुस्तकें हर साल प्रकाशित होती हैं। देश में साहित्य उत्सव ज्यादातर पेज 3 की घटनाएँ हैं, गंभीर सार्वजनिक नीति के मुद्दों को शायद ही ऐसे आयोजनों में कोई स्थान मिलता है।