29 Mar 2024, 19:33:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी सांसद ने उन्नाव रेप कांड के आरोपी को दी जन्मदिन की बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 11:50AM | Updated Date: Dec 8 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उन्नाव में जिस दिन एक गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया उसी दिन बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक माखी रेप कांड के आरोपी जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। ट्विटर पर सेंगर को अनंतकोटि शुभकामनाएं देते ही साक्षी महाराज लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बता दें, इससे पहले साक्षी महाराज लोकसभा चुनाव 2019 में उन्नाव संसदीय सीट से जीतने के बाद आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने जेल में गए थे।
 
अपने ट्वीट में साक्षी महाराज ने लिखा है, 'सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव, भवतु मंगलं जन्मदिनं. चिरंजीव कुरु पुण्यवर्धनम, विजयी भव सर्वत्र सर्वदा, जगति भवतु तव सुयशो गानम. कुलदीप सिंह सेंगर विधायक बांगरमऊ को जन्मदिव की अनन्त कोटि शुभकामनाएं।'
 
अपने ट्वीट पर साक्षी महाराज विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, कानून बनाने वाले भाजपा सांसद एक बलात्कार के आरोपी भाजपा नेता को बधाई संदेश दे रहे हैं। कल ही उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की। आरोपियों के पक्ष में जब कानून बनाने वाले खड़े हो जाएँगे तो अपराधियों से लड़ने का हौसला कौन देगा?
बता दें, उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया। वह 90 फीसदी तक झुलस गई है। उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब खबर आ रही है कि पीड़ित युवती के चाचा-चाची को आरोपियों की तरफ से धमकी मिलने लगी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »