28 Mar 2024, 19:21:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP नेता ने पत्नी के साथ किया डांस - हम तो तेरे आशिक हैं सदियों...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:41AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र बीजेपी के सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुधीर मुनगंटीवार अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे हैं। ये वीडियो उनकी बेटी की शादी का है। इसी दौरान सुधीर और उनकी पत्नी भी स्टेज पर डांस कर रहे हैं।
 
इस वीडियो ने लोगों के बीच धमाल मचा रखा है। लोग उनके इस डांस को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में मुनगंटीवार अपनी पत्नी सपना मुनगंटीवार के साथ एक एक शादी समारोह में 'हम तो तेरे आशिक हैं सदियों पुराने' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल सुधीर मुनगंटीवार ने एक दिसंबर को अपनी बेटी की शादी समारोह में पत्नी के साथ डांस किया था।
 
जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो देखते ही देखते उनके समर्थकों और महाराष्ट्र की जनता के बीच वायरल होने लगा। लोगों ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद कहा कि मुनगंटीवार इतना अच्छा डांस करते हैं उनकी इस बात की जानकारी हमें नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »