नई दिल्ली। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री गोविंद एम करजोल ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। गोविंद एम करजोल का कहना है कि खराब सड़कें दुर्घटनाओं का कारण नहीं बनती हैं बल्कि सही और सुरक्षित सड़कों के कारण दुर्घटनाएं होती है। गोविंद एम करजोल ने कहा है कि खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाएं नहीं होती हैं। अच्छी और सुरक्षित सड़कों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोग 120-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं और ज्यादातर दुर्घटनाएं हाईवे पर होती हैं।
नए मोटर व्हीकल एक्ट पर उपमुख्यमंत्री गोविंद एम करजोल ने कहा कि वो चालान की ज्यादा राशि का समर्थन नहीं करते हैं। राज्य मंत्रिमंडल जुर्माना राशि पर चर्चा करेगा। गौरतलब है कि एक सितंबर से संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो गया है। इसके बाद वाहन चालाकों पर भारी जुर्माने की खबरें आ रही हैं। इसे लेकर कई राज्यों ने ऐतराज जताया है। गुजरात सरकार ने चालान के दामों में 90 फीसदी की कमी की है। वहीं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि राज्य चालान की राशि घटाने को लेकर स्वतंत्र हैं।
उनकी कहा कि ऐसा इसलिए हो सकता है कि ये विषय समवर्ती सूची में है। गौरतलब है कि कई राज्यों ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को पूरी तरह से लागू करने पर आपत्ति दर्ज की है। संशोधित नए मोटर व्हिकल एक्ट में यातायत नियमों के उल्लघंन पर 1 सितंबर से जुर्माने की राशि में भारी बढोतरी की गई है।