19 Mar 2024, 13:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण अफ्रीका में बेरोजगारी का संकट गहराया: रामफोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 1:44AM | Updated Date: Jun 17 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहासंबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने देश में बेरोजगारी के गहराते संकट पर चिता व्यक्त करते हुए इस समस्या से उबरने के लिए निजी क्षेत्रों से सरकार के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया है। रामफोसा ने रविवार को ‘युवा दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘ 15 से 24 वर्ष की उम्र के देश के आधा से अधिक युवा बेरोजगार हैं। इस समस्या से उबरे के लिए निजी क्षेत्रों को आगे बढ़कर सरकार के साथ काम करना होगा।’’ उन्होंने गरीब छात्रों की शिक्षा के लिए चरणबद्ध तरीके से काम करने का आश्वासन देते हुए कहा,‘‘ हम इस बात को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं कि धन के अभाव में  कोई भी बच्चा उचित शिक्षा से वंचित नहीं रहे।’’ इस देश में प्रति वर्ष 16 जून को युवा दिवस मनाया जाता है। आज के ही दिन वर्ष 1976 में हजारों युवा  रंगभेद को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आये थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »