नई दिल्ली। यौन अपराध और महिला उत्पीड़न देश की प्रमुख समस्याओं में से एक है। लगातार बढ़ते जा रहे इन अपराधों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने यौन अपराधियों का अलग डाटाबेस 'नेशनल डाटाबेस आॅफ सेक्सुअल आॅफेंडर्स' तैयार किया है। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का नौवां देश बन गया है।
गुरुवार को गृह मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई। देश में बलात्कार की घटनाएं, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और यौन अपराधों के बढ़ते मामले देश के लिए चिंता का विषय हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने यह पहल की है। डाटाबेस में ऐसे अपराधियों का फोटो, पता, डीएनए, आधार कार्ड, फिंगर प्रिंट और पैन कार्ड से जुड़ी जानकारी फीड की जाएगी।