नई दिल्ली। भारत ने ब्रिटेन में अगली उच्चायुक्त के तौर पर रुचि घनश्याम को नियुक्त किया है। वह 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की अधिकारी हैं और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के तौर पर वाई के सिन्हा की जगह लेंगी। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को रुचि घनश्याम को ब्रिटेन में अगली उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
वह जल्द ही ब्रिटेन में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के तौर पर रुचि की नियुक्ति का ऐलान ऐसे समय में किया गया है, जबकि देश यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है। इसे ब्रिटेन के साथ भारत के रिश्तों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।