26 Apr 2024, 20:15:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नासा: सेटेलाइट से नजर आई केरल की बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2018 10:20AM | Updated Date: Aug 23 2018 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुअंतपुरम। नासा ने भारत में पिछले हफ्तों में हुई बारिश और केरल बाढ़ से जुड़ा वीडियो शेयर किया। ये वीडियो सैटेलाइट डेटा की मदद से बनाया गया है। इसमें 13 से 20 अगस्त तक देशभर में बारिश और केरल में बाढ़ की स्थिति देखी जा सकती है। वीडियो में मध्यभारत में सक्रिय मानसून नजर आ रहा है। नासा ने कहा, भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून आता है और क्षेत्र में भारी बारिश होती है। 
 
सामान्य मानसून के दौरान दबाव कम होने पर अधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, दक्षिणी पश्चिमी तट पर भारी बारिश होने की वजह हिमालय की उत्तर में स्थिति चोटियां और पश्चिमी घाट है। पश्चिमी घाट की पर्वतश्रेणी हिमालय जितनी बड़ी तो नहीं है लेकिन भारत के पश्चिमी तट के समानांतर है। इसकी कई चोटियां 2,000 मीटर से भी अधिक ऊंची हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »