27 Apr 2024, 01:36:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निकाह हलाला से बचने के लिए हिंदुओं से शादी करें मुस्लिम औरतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2018 9:57AM | Updated Date: Aug 1 2018 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा नेता साध्वी प्राची ने मुस्लिम महिलाओं को निकाह हलाला से बचने के लिए एक अटपटा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर मुस्लिम महिलाएं निकाह हलाला से बचना चाहती हैं तो वो अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में शामिल हो जाएं, उन्हें शादी के लिए बहुत से पुरूष मिल जाएंगे।
 
उनकी वॉल पर शेयर एक वीडियो में उन्होंने कहा है कि 'मुस्लिम धर्म में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है और उन्हें निकाह हलाला जैसे अमानवीय कृत से गुजरना होता है, इसलिए मैं तो कहूंगी कि वो अपना धर्म छोड़ें और स्वर्ग जैसे हिंदू धर्म में आ जाएं, यहां उनका सम्मान होगा।'उन्होंने कहा कि ऐसा करके उन्हें फतवा जारी करने वालों मौलवियों के मुंह पर तमाचा मारना चाहिए।
 
ऐसे मौलवियों को सजा मिलनी चाहिए क्योंकि वो समाज को गंदा कर रहे हैं। साध्वी प्राची ने ये भी कहा कि वो तीन तलाक से पीड़ित बरेली की निदा खान के अलावा दूसरी मुस्लिम महिलाओं से भी मिलेंगी और उनसे हिंदू धर्म अपनाने की अपील करेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »