26 Apr 2024, 13:26:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रक्षा प्रदर्शनी में दुनिया को दिखाएंगे ताकत, पीएम कल करेंगे उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 9:43AM | Updated Date: Apr 11 2018 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। भारत की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को पेश करने जा रही चार दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी चेन्नई के समीप शुरू होगी। यह द्विवार्षिक आयोजन कांचीपुरम जिले के तिरुवदनथई में होगा, जिसका औपचारिक उद्घाटन 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
 
रक्षा प्रदर्शनी-2018 से हथियारों एवं उसके उपकरणों के निर्यातक के रूप में ब्रांड इंडिया को मदद मिलेगी। आयोजकों ने बताया कि रक्षा प्रदर्शनी रक्षा उपकरणों एवं संबंधित प्रणालियों के संबंध में भारत के अहम सार्वजनिक क्षेत्र की ताकत प्रदर्शित करने के साथ ही देश के उभरते निजी उद्योग और फैलते सूक्ष्म, लघु और मंझोले उपक्रमों को भी सामने रखेगी।
 
कई कंपनियां ले रही हैं हिस्सा
 
इस कार्यक्रम में स्वदेशी तकनीक से विकसित सैन्य हेलिकॉप्टर, विमान, मिसाइलें , रॉकेट, पनडुब्बियां, जंगी जहाज विकसित करने की क्षमता प्रदर्शित की जाएगी। 50 से अधिक देशों ने प्रदर्शनी में पहुंचने की पुष्टि की है और 700 से अधिक कंपनियां अपनी सहभागिता पर मुहर लगा चुकी हैं। टाटा, एलएंडटी, कल्याण, भारत फोर्ज, महिंद्रा, डीआरडीओ, एचएएल, आॅर्डिनेंस फैक्टरीज जैसी निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की विशाल कंपनियां प्रदर्शनी में हिस्सा ले रही हैं। लॉकहीड मार्टिन, बोइंग (अमेरिका), साब (स्वीडन), एयरबस, राफेल (फ्रांस), रोसोनबोरोन एक्सपोर्ट्स, यूनाइटेड शिपबिल्डिंग (रूस), बीएई (ब्रिटेन), सिबत (इजरायल), वार्टसिला (फिनलैंड) जैसी ख्यात विदेशी कंपनियां भी प्रदर्शनी में पहुंच रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »