08 May 2024, 19:48:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेट एयरवेज खरीदेगा 57.2 हजार करोड़ का 75 बोइंग विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 10:15AM | Updated Date: Apr 5 2018 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जेट एयरवेज तेजी से बढ़ते घरेलू विमानन बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए 75 और बोइंग विमान खरीदेगी जिनका मूल्य लगभग 8.8 अरब डालर है। इससे कंपनी का बोइंग को कुल आर्डर 150 विमानों का हो जाएगा।
 
कंपनी ने आज कहा कि उसने 75 बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदने के नये आर्ड र पर हस्ताक्षर किए हैं। बोइंग की वेबसाइट पर बोइंग 737 मैक्स 8 विमान की मौजूदा कीमत के हिसाब से 75 विमानों की कीमत लगभग 8.8 अरब डालर होगी। कंपनी का कहना है कि बोइंग 737 विमान उसके बेड़े की रीढ़ हैं। इसके अनुसार 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों से उसे अपने मौजूदा बेड़े को बदलने में मदद मिलेगी।
 
जेट एयरवेज के सीईओ विनय दुबे ने कहा है कि अतिरिक्त 75 बोइंग 737 मैक्स विमानों के इस नये आर्डर से कंपनी अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं दे सकेगी। कंपनी 75 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए आर्डर पहले ही दे चुकी है जिनकी आपूर्ति इस साल जुलाई-अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है।
 
जेट एयरवेज के बेड़े में लगभग 120 विमान हैं और वह 65 भारतीय व विदेशी गंतव्यों को परिचालन करती है। बीएसई में कंपनी का शेयर आज 1.55 प्रतिशत टूटकर 604.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »