27 Apr 2024, 06:45:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

UAE ने भारतीयों के लिए वर्क वीजा नियम में दी रियायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 10:10AM | Updated Date: Apr 4 2018 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में काम ढूंढ़ने वाले भारतीयों के लिए राहत की खबर है। संयुक्त अरब अमीरात ने वर्किंग वीजा के लिए गुड कंडक्ट सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को फिलहाल खत्म कर दिया है। अब यूएई जाने वाले किसी भी भारतीय को गुड़ कंडक्ट सर्टिफिकेट नहीं देना होगा। इससे उन हजारों भारतीय कामगारों को लाभ हो सकता है, जो हर साल वहां जाते हैं।
 
मीडिया के मुताबिक, यूएई मानव संसाधन मंत्रालय ने 1 अप्रैल ऐलान किया कि वर्किंग वीजा के लिए गुड कंडक्ट सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह 1 अप्रैल से प्रभावी होगा। इस सर्टिफिकेट को पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट भी कहा जाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »