26 Apr 2024, 11:52:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कल से बदलेंगे नियम, कई चीजें महंगी, कई होंगी सस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2018 10:12AM | Updated Date: Mar 31 2018 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर लागू होने जा रहा है। आम बजट 2018-19 में की गई अहम घोषणाएं इसी दिन से प्रभावी होंगी। यहां हम बताएंगे कि 1 अप्रैल से आपकी जिंदगी में कैसे-कैसे बदलाव होने जा रहे हैं। इनकम टैक्स पर हेल्थ और एजूकेशन सेस 1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ लागू होगा। बजट में इसे 3 से बढ़ाकर 4 फीसदी कर दिया गया था। 
 
सैलरीड क्लास के लोगों को 40 हजार रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा। यानी आपकी सैलरी से 40,000 रुपए की सीमा छोड़कर बाकी पर इनकम टैक्स लगेगा। सीनियर सिटीजन्स को पोस्ट आॅफिस और बैंकों से मिले 50,000 रुपए तक के ब्याज पर टैक्स नहीं लगेगा। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, उन्हें 1 अप्रैल से शेयर बाजार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में किए निवेश पर 1 साल में 1 लाख रुपए से ज्यादा का फायदा होने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा। 

ये होगा महंगा
 
नेशनल हाईवे अथॉर्टी आॅफ इंडिया ने टोल में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है जो 1अप्रैल से लागू हो जाएगी। 
1 अप्रैल से ही मोटरसाइकिल, कार और कमर्शियल वाहनों का बीमा एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा। 
टेलीकॉम कंपनियां जो अब तक फ्री में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 
तंबाकू वाले पान-मसाले, गुटखे पर उत्पाद शुल्क 10 फीसद से बढ़कर 12 फीसद हो जाएगा।
चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाले सामान भी महंगे होंगे। वहीं स्टील के बर्तन भी महंगे हो जाएंगे। 
फोन के दामों में भी 1 अप्रैल से बढ़ोतरी हो सकती है। एलईडी बल्ब महंगे हो जाएंगे। 
एल्यूमीनियम पर अयस्क और कनसंट्रेट पर 30 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है।  इससे बनी सभी चीजें भी महंगी हो जाएंगी। 
 
ये होगा सस्ता
 
होम लोन पर लगने वाला ब्याज 
रेलवे में आॅनलाइन टिकट बुकिंग 
डाक की सुविधा 
लेदर के सामान, आरओ, बायोगैस
मोबाइल चार्जर देश में तैयार हीरे
जीवनरक्षक दवाएं, नमक, माचिस
पॉइंट ऑफ सेल मशीनें,सिल्वर फॉइल 
पोस्ट ऑफिस का पेमेंट बैंक भी 
 
अब पोस्ट ऑफिस विभाग भी अपना पेमेंट्स बैंक 1 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। एयरटेल और पेटीएम के बाद तीसरा ऐसा पेमेंट बैंक होगा, जो पूरी तरह से काम शुरू कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »