09 May 2024, 01:09:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आंदोलन के छठें दिन घटा अन्ना का 5.5 किलो वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 10:04AM | Updated Date: Mar 29 2018 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सशक्त लोकपाल, चुनाव सुधार प्रक्रिया और किसानों की मांगों को लेकर रामलीला मैदान में छह दिन से अनशनरत अन्ना हजारे की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। इस कारण शाम को नियमित तौर पर होने वाली प्रेस वार्ता रद्द करना पड़ी। अन्ना के स्वास्थ्य की देखरेख कर रहे डॉ. धनंजय ने बताया अब तक अन्ना का वजन 5.5 किलोग्राम कम हो गया, वहीं रक्तचाप 186/100 है, जो काफी ज्यादा है। शुगर के स्तर में भी काफी गिरावट आ गई, ऐसे में उन्हें ज्यादा आराम करने और पानी पीने की सलाह दी गई है। हालांकि अन्ना ने मांगें पूरी न होने तक अनशन जारी रहने की बात कही।
 
इधर, दो दिन से केंद्र सरकार की तरफ से महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन और अन्ना के बीच हो रही बातचीत भी विफल हो गई। अन्ना ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों को फसल लागत का डेढ़ गुना दाम देने पर राजी है, लेकिन कैसे देगी, इसका उसके पास कोई जवाब नहीं है।
 
सरकार के पास किसानों को लेकर कोई योजना नहीं है। बुधवार को 13 अनशनकारियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  आंदोलन में जान फूंकने के लिए गुरुवार को देशभर से किसान रामलीला मैदान में जुटेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि 15 हजार से ज्यादा किसान समर्थन देने आ रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »