26 Apr 2024, 17:13:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रेलवे की बड़ी चूक, नई के बजाय पुरानी दिल्ली पहुंच गई ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 9:58AM | Updated Date: Mar 28 2018 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पानीपत से चलकर नई दिल्ली स्टेशन पर आने वाली एक ट्रेन को लेकर रेलवे की बड़ी चूक सामने आई है। मंगलवार सुबह उक्त ट्रेन के यात्री तब हैरान रह गए जब ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य के बजाय पुरानी दिल्ली स्टेशन पर जा पहुंची। दरअसल, इसे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचना था। इस घटना को लेकर रेलवे ने एक कर्मचारी को तत्काल निलंबित कर जांच शुरू की है।
 
उत्तर रेलवे की ओर से कहा गया है कि पानीपत से आने वाली ट्रेन संख्या 64464 को सुबह 7.30 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचना था, लेकिन गलती से ट्रैक परिवर्तन कर दिए जाने के कारण यह सुबह 7.50 बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन पर पहुंच गई। इस गलती का अहसास होते ही ट्रेन को तत्काल नई दिल्ली स्टेशन की ओर भेजा गया। मामले में लॉग (पैनल) संचालक को निलंबित करने के साथ ही यह गलती करने वाले अन्य कर्मियों की पहचान और जवाबदेही तय करने के लिए जांच की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »