26 Apr 2024, 05:31:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया गांधी, प्रियंका तीन-दिवसीय यात्रा पर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 7:14PM | Updated Date: Mar 21 2018 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनकी बेटी प्रियंका वड्रा यहां तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि सोनिया गांधी और प्रियंका नई दिल्ली से विमान में चंडीगढ़ हवाई अड़डे पहुंची और वहां से सड़क मार्ग से निजी वाहनों में दोपहर में शिमला पहुंचीं। वह यहां शुक्रवार तक रहेंगी। सूत्रों के अनुसार मां-बेटी निजी यात्रा पर हैं। आज वह कुफरी पर्यटक रिसोर्ट के निकट वाईल्डफ्लॉवर हाल गईं और बाद में वह प्रियंका के राष्ट्रपति निवास के पास निर्माणाधीन कॉटेज की साईट पर गईं। सूत्रों के अनुसार वह यहां निर्माण गतिविधि देखने ही आई हैं। उनके साथ आर्किटेक्ट भी हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »