27 Apr 2024, 04:31:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार पर भड़के राहुल कहा- कर्ज सिर्फ अमीरों के होते हैं माफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 10:09AM | Updated Date: Mar 21 2018 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमर कस ली है। मंगलवार से वह दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनका तीसरा कर्नाटक दौरा है। राहुल ने अपने दौरे की शुरुआत उडुप्पी में राजीव गांधी नेशनल एकेडमी से की।इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। पार्टी की एक जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की प्रगति के लिए श्रेय लेकर आम आदमी का अपमान कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 15 अमीर उद्योपतियों के 2.5 लाख करोड़ रुपए का लोन माफ किया, लेकिन जब किसानों की बात आती है तो वह कुछ नहीं करते। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने किसानों के 8000 करोड़ रुपए के कर्ज को माफ किया था। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं कहते हैं कि बीते 70 साल में कुछ नहीं हुआ। वह आपके माता-पिता, गरीब किसानों, श्रमिकों, भारत के छोटे व्यापारियों का अपमान कर रहे हैं। अगर यह देश आज विश्व के अन्य देशों के बराबर खड़ा है तो यह दो साल में नहीं हुआ। 
 
धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह धर्म की बात करते हैं लेकिन वे जहां भी जाते हैं एक को दूसरे के खिलाफ खड़ा करके लोगों को बांटते हैं। एक तरफ वे बसवन्ना और नारायण गुरु (समाज सुधारक) की प्रशंसा करते हैं, वहीं हर दूसरे दिन वे ऐसी चीजों में लिप्त होते हैं जिनके खिलाफ इन दोनों महान लोगों ने लड़ाई की। राहुल ने पिछले दो मौकों पर राज्य के उत्तरी भाग का दौरा किया था और अब वह दक्षिण तटीय कर्नाटक और मलनाड क्षेत्रों के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »