27 Apr 2024, 03:44:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी करेंगे त्रिपुरा में 8 फरवरी को दो चुनावी रैली संबोधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 6:36PM | Updated Date: Feb 6 2018 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनामुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आठ फरवरी को पश्चिम त्रिपुरा के मुस्लिम बहुल सोनामुरा तथा उत्तरी त्रिपुरा के कैलाशहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रभारी सुनील देओधर ने बताया कि मोदी मुख्यमंत्री माणिक सरकार के निर्वाचन क्षेत्र धानपुर से सटे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुबल भौमिक के सेपाहिजाला जिले के सोनामुरा कॉलेज मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद वह कैलाशहार में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मोदी का 14 या 15 फरवरी को राज्य में दूसरे चरण का दौरा करने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह रोड शो करेंगे और उसके बाद अगरतला में रैली संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और सड़क परिवहन  एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रैलियों को संबोधित करेंगे और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रोड शो में शामिल होंगे।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »