27 Apr 2024, 00:26:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाक की नापाक हरकत पर फारूक अब्दुल्ला के विवादित बोल - हम भी तो कर रहे हैं फायरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 1:34PM | Updated Date: Feb 6 2018 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। 
 
हम भी तो कर रहे हैं फायरिंग
सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग पर बयान देते हुए मंगलवार को फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'क्या वो अकेले हैं, जो फायरिंग कर रहे हैं। हम भी तो फायरिंग कर रहे हैं। दोनों तरफ से यही हो रहा है और इस फायरिंग में लोग मर रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। युद्ध कभी किसी समस्या का समाधान नहीं है। केवल बातचीत ही इस समस्या का समाधान है।
 
पहले ये कहा था... 
इससे पहले हाल ही में फारूक अब्दुल्ला ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि हमारे पड़ोसी देश की अपनी नफरत है। वो सोचते हैं कि हमने बांग्लादेश को अलग कर पाकिस्तान को बांटा है। हम लोग बांटने वाले नहीं हैं। यह त्रासदी तो उसी देश में मौजूद है। यह हमारा पैदा की हुई नहीं है। हालांकि इस संकट से हम आज भी जूझ रहे हैं। यह बिल्कुल ना कहें कि हम उनके संकट में शामिल नहीं रहे हैं। जितना वे हमारी त्रासदी में शामिल हैं, उतना ही हम उनके संकट में शामिल हैं। यह कोई एकतरफा नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »