27 Apr 2024, 02:36:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा के ढोल की खुली पोल, 2जी घोटाले के सभी आरोपी बरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2017 2:52PM | Updated Date: Dec 21 2017 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम मामले में भाजपा की 'ढोल की पोल खुल' गई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से देश और कांग्रेस के खिलाफ साजिश का पर्दाफाश हो गया है। आखिर में सच्चाई की विजय हुई। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि क्या इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री जेटली और विनोद रॉय को माफी मांगनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि , भाजपा खासकर मोदीजी, सबको ज्ञान बांटने वाले जेटलीजी तथा भाजपा के पिट्ठू विनोद रॉयजी तथा भाजपा के नेताओं द्वारा जो षड्यंत्रकारी चक्रव्यूह रचा गया था, उसका सीना चीर कर महाभारत की तरह सच्चाई कोर्ट के माध्यम से बाहर आई है। यह सच्चाई देश सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली सीबीआई कोर्ट के 2जी के निर्णय से आई है। इसमें सभी 18 आरोपियों को बरी कर दिया गया है।   
 
सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री जेटली और भाजपा के तमाम नेताओं सहित जो लोग इस मामले में इलजामों की सीढ़ी बनाकर सत्ता तक पहुंचे क्या वे अब देश से माफी मांगेंगे? उन्होंने कहा कि झूठ बोलना और षड्यंत्र करना भाजपा का असली डीएनए और चाल-चरित्र एवं चेहरा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »