26 Apr 2024, 13:14:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अध्यक्ष बनते ही राहुल बोले- BJP के लोग कर रहे हैं पूरे देश में आग लगाने की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2017 12:39PM | Updated Date: Dec 16 2017 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है, लेकिन कुछ लोग इसे गरीब रखना चाहते हैं, राजनीति सेवा के लिए होती है लेकिन आज लोगों को दबाने की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में आग और हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, एक बार आग लगाने के बाद इसे बुझाना मुश्किल है।
 
राहुल ने कहा कि बीजेपी पूरे देश में आग लगाने में जुटी है, पीएम मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केवल कांग्रेस और उसके प्यारे कार्यकर्ता ही बीजेपी को रोक सकते हैं। हम कांग्रेस को एक यंग पार्टी बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम क्रोध की राजनीति से लड़ेंगे। राहुल ने कहा कि हम बीजेपी की कार्यप्रणाली से सहमत नहीं हैं। वो तोड़ते हैं और हम जोड़ते हैं। राहुल ने कहा कि मैं हमेशा दिग्गजों के नेतृत्व में काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्राचीन भारत की तस्वीर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »