27 Apr 2024, 05:26:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस में जश्न, पीएम मोदी ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2017 11:40AM | Updated Date: Dec 9 2017 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को 71 साल की हो गई. सोनिया गांधी के 72वें जन्मदिन के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय को खूब सजाया गया। वहीं 10 जनपथ स्थित कांग्रेस अध्यक्ष के आवास के बाहर पर जश्न का माहौल दिखा।कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुभकामनाएं दी गईं।इस मौके पर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति से लेकर 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय तक तिरंगा यात्रा निकलने जा रही है।

वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार में व्यस्त पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उनका आशीर्वाद लेने दिल्ली पहुंचे हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने भी सोनिया को जन्मदिन पर अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी हैं।वाड्रा ने सोनिया के लिए लिखा, 'आप मेरे लिए मां से कम नहीं हैं. आपने हमेशा बेहतर सलाह दी है और बहुत प्यार दिया है।

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट में उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की।वहीं लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट करके सोनिया गांधी को बधाई दी है और कहा है कि समर्पण, त्याग, बलिदान और विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »