26 Apr 2024, 17:43:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटबंदी के 1 सालः मोदी ने किया लोगों को नमन, गिनाए फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2017 12:22PM | Updated Date: Nov 8 2017 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले को बुधवार को एक साल पूरे हो गए। 8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने 500 और 1000 के नोटों पर बैन लगा दिया था। इस फैसले को आज एक साल पूरा हो चुका है। एक ओर जहां सत्ताधारी बीजेपी आज कालाधन विरोधी दिवस मनाएगी, दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां इसे काला दिवस के रूप में मनाएंगी। कई केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी के आला नेता देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर नोटबंदी के ‘फायदे’ गिनाएंगे।पीएम मोदी ने बुधवार सुबह इसकी शुरुआत भी कर दी। पीएम ने नोटबंदी के इस कदम में साथ देने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया, तो वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस फैसले को त्रासदी करार दिया। मोदी ने बुधवार सुबह ट्वीट किया।

मोदी ने लिखा कि भ्रष्टाचार और काले धन का समूल नाश करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कुछ कदमों के दृढ़तापूर्वक खड़े होने के लिए मैं देश के नागरिकों को नमन करता हूं। मोदी ने एक और ट्वीट कर लिखा- ‘125 करोड़ भारतीयों ने एक निर्णयात्मक लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की’ इसके साथ ही पीएम मोदी ने नोटबंदी के फायदे गिनाने वाला एक वीडियो भी ट्वीट किया।इसके साथ ही उन्होंने लोगों से काला धन और भ्रष्टाचार मिटाने की कोशिशों पर नमो ऐप पर अपनी राय भी मांगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »