27 Apr 2024, 01:58:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीएचयू और एएमयू से नहीं हटाए जाएंगे हिन्दू और मुस्लिम शब्द: नकवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 4:52PM | Updated Date: Oct 9 2017 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू)के नाम से हिन्दू और मुस्लिम शब्द नहीं हटाए जाएंगे। नकवी ने इन शब्दों को हटाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के एक पैनल की ओर से की गई सिफारिश पर प्रतिक्रिया देते हुए आज यहां पत्रकारों से कहा" ये दोनों विश्वविद्यालय दशकों पुराने हैं। इनके नाम बदलने का सरकार का कोई इरादा नहीं है।
 
इनके नाम से हिन्दू और मुस्लिम शब्द नहीं हटाए जाएंगे। यूजीसी के एक पैनल ने अपनी सिफारिश में सरकार से अनुरोध किया है कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से हिन्दू और मुस्लिम शब्द हटा दिए जाने चाहिए क्योंकि ये शब्द इन विश्वविद्यालयों की धर्मनिरपेक्ष छवि को परिलक्षित नहीं करते। इस पैनल का गठन बीएचयू और एएमयू सहित देश के दस केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए किया गया था। पैनल ने अपनी जांच रिपोर्ट में  कहा है कि केन्द्र से वित्तीय सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों का स्वरूप धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए। ऐसे में बीएचयू और एएमयू में हिन्दू और मुस्लिम शब्द नहीं होने चाहिए। इन विश्वविद्यालयो का नाम सिर्फ काशी विश्वविद्यालय और अलीगढ विश्वविद्यालय होना चाहिए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »