26 Apr 2024, 16:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रक्षामंत्री पहुंची नाथुला तो हाथ जोड़कर खड़े हो गए चीनी सैनिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2017 1:20PM | Updated Date: Oct 8 2017 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भारत चीन सीमा का दौरा करने सिक्किम के नाथुला पहुंचीं। रक्षा मंत्री ने इलाके का दौरा किया और आईटीबीपी के अधिकारियों से बातचीत की। रक्षा मंत्री गंगटोक से 52 किलोमीटर दूर नाथुला सड़क मार्ग से पहुंचीं और उन्होंने वहां तैनात सेना तथा आईटीबीपी अधिकारियों से बातचीत की।

पूर्वी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा ने रक्षा मंत्री सीतारमण को सिक्किम सेक्टर में चीन-भारत सीमा पर सुरक्षा तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने बाद में सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और सेना तथा राज्य के वन विभाग के बीच भूमि मुद्दे समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने के लिए कहा है।
 
इस दौरान सीमा पार से चीनी सैनिक उनकी तस्वीरें भी ले रहे थे। रक्षा मंत्री के ट्विटर हैंडल पर एक डेढ़ मिनट का वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें यह पूरा संवाद दिखाया गया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीनी सैनिकों को नमस्ते का मतलब बताया। निर्मला ने चीनी सैनिकों के साथ संवाद किया और चीन के सैनिकों ने भी गर्मजोशी दिखाते हुए चीनी भाषा में इसका जवाब दिया और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »