27 Apr 2024, 03:00:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल को अध्यक्ष बनाने की कवायद शुरू, पहली बार पार्टी में प्रस्ताव पास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 8:31PM | Updated Date: Oct 7 2017 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। दिल्ली कांग्रेस ने आम राय से एक प्रस्ताव पास कर राहुल से पार्टी अध्यक्ष बनने की अपील की है। दिल्ली कांग्रेस के नए चुने गए 280 सदस्यों ने शनिवार को यह प्रस्ताव पास किया। 

ऐसी चर्चा है कि जल्द ही कांग्रेस की बागडोर उनके हाथों में आ सकती है। बता दें कि यह प्रस्ताव पास करने वाला दिल्ली पहला राज्य बन गया है। अब जल्द ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस प्रस्ताव के साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं। 
 
राहुल को अध्यक्ष बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की मौजूदगी में प्रस्ताव पास किया है। इस बैठक में मनमोहन सिंह, अजय माकन, जनार्दन द्विवेदी, जेपी अग्रवाल और सज्जन कुमार जैसे तमाम चेहरे मौजूद थे। इसके अलावा प्रस्ताव को पार्टी दफ्तर में मौजूद 288 डेलिगेट्स ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया।
 
पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी 19 नवंबर को हो सकती है। इसी दिन इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती के लिए पार्टी की ओर से बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी को पार्टी में अहम रोल दिया जा सकता है। 

दिवाली बाद राहुल संभाल सकते हैं कमान
राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने इसी हफ्ते कहा था, राहुल दिवाली के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं। बता दें कि राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग कांग्रेस में लंबे वक्त से की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »