27 Apr 2024, 04:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुषमा स्वराज ने दो पाकिस्तानियों को दी मेडिकल वीजा की मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 12:51PM | Updated Date: Oct 7 2017 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के दो नागरिकों ने  एकबार फिर  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई और सुषमा स्वराज ने तुरंत गुहार सुनी और वीजा दिए जाने का आदेश भी दे दिया। मामला शुक्रवार रात का है जब पाकिस्तान के दो लोगों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मेडिकल वीजा की मांग की और महज एक घंटे के अंदर उनकी मांग मान ली गई।लाहौर के रहने वाले उजैर हुमायूं ने ट्वीट किया कि उनकी तीन साल की बेटी को दिल की बीमारी है, उसकी हार्ट सर्जरी की जानी है। उजैर ने सुषमा से जल्द से जल्द वीजा इश्यू करने की गुहार लगाई।  जिसे सुषमा ने तत्काल सुना और बिटिया की जल्दी रिकवरी की दुआएं भी दी।   

उसके ठीक बाद एक और पाकिस्तानी जिसका लिवर ट्रांसप्लांट किया जाना है, के लिए वीजा जारी करने का आदेश दिया।इस बार एक बेटी ने अपने पिता की जिंदगी की गुहार लगाई थी। नूरमा हबीब ने ट्वीट कर लिखा था कि उसके पिता का भारत में लिवर ट्रांसप्लांट किया जाना है। नूरमा के ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए सुषमा ने उनकी लंबी जिंदगी की दुआएं भी दी हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »